कैसे संभालें अपना बिज़नेस इस महामारी में क्या नए तरीके अपनाने चाहिए

पूरी दुनिया परेशान है इस महामारी से सारे वेव्साय की स्थिति खराब हो रही है ऐसे में आपके बिज़नेस और आपके लिए जो लोग काम करते हैं उनकी देखभाल कैसे होगी

पैसा होना हर चीज के लिए जरुरी है चाहे वो कंपनी हो या आम आदमी, सबको अपनी जरुरत तो पूरी करनी ही पड़ेगी पेट तो भरना पड़ेगा।

ऐसे हालात में जब कुछ भी ठीक नहीं है तो आपके व्यवसाय को सुचारु रूप से चलाने के लिए कुछ नए कदम अपनाने होंगे, चलिए जानते हैं क्या हैं वो जिसे अपना लेने से कई चीजे ठीक हो जाएँगी और आपका बिज़नेस भी वापिस पहले के भांति चलने लग जायेगा।

1 - वर्चुअल एक्सपो (डिजिटल एक्सहिबिशन) ऑनलाइन एक्सपो क्या है? ये कैसे काम करता है?

डिजिटल एक्सहिबीशन्स से आप क्या समझते हैं ये एक ऐसा तरीका है जो बिलकुल नया तो नहीं पर एक नए रूप से सुरु हो रहा है तो इसे क्यों करना चाहिए ? कौन करा रहा है ये वर्चुअल एक्सपो और कैसे हो रहा है ये। निचे एक एक करके सब चीजे आपके साथ हिंदी में शेयर करता हूँ
- अगर आपकी कंपनी पहले कभी एक्सहिबिशन में भाग लिया है तो समझना आसान होगा
- एक्सहिबिशन हमेशा किसी बड़े ग्रुप्स के अंतर्गत होती है जिसमे बहु राष्ट्रीय कम्पनी भाग लेती है इसमें कई सारे सरकारी संसथान भी
शामिल होते हैं तो इसमें हिस्सा लेना आपके कंपनी के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है
- कौन से एक्सहिबिशन में आपको हिस्सा लेना चाहिए?
- इसका चयन आपको बहुत सोच समझ के करना चैहिये क्युकी हजारों एक्सहिबिशन होते हैं और सब लोग अपने आप को अच्छा बोलते हैं
पर आपको इसके बारे में अच्छे से पता कर लेना चाहिए - किसी भी एक्सपो में हिस्सा लेने से पूर्व आपको इन बातों का ध्यान जरूर रखना
चाइये जैसे की


(1) कब से हो रहा है ये एक्सबिशन
(2) कहाँ कहाँ पे होता है।
(3) कौन कौन सी कंपनियां भाग ले चुकी हैं
(4) उनमे से कितने आपके प्रतियोगिता (कॉम्पिटिशन) वाली कंपनी हैं
(5) कितने लोगो ने देखा था इस एक्सपो को पिछले बार जब हुआ था या और ज्यादा पीछे भी देख सकते हैं
(6) कौन से सरकारी संसथान या विभाग इससे जुड़े हुए हैं।
(7) आपको इसका रिव्यु, रेटिंग, भी चेक करना चाहिए
(8) आपके स्टाल/स्टैंड का जगह(लोकेशन) कहाँ है
(9) मार्केटिंग में ये एक्सहिबिशन क्या क्या कर रहा है।
10) कितना पैसा आपको इन्वेस्ट करना होगा

ऐसे ही कई सारी छोटी छोटी बातें आपको ध्यान में रखना होगा। पर अभी हम डिजिटल एक्सपो की बात कर रहें हैं तो इसमें ऊपर दी गयी
कुछ चीजों को छोड़ के बाकि सारी चीजे तो करनी चाहिए, अगर हम डिजिटल एक्सहिबीशन्स की बात कर रहे हैं तो सबसे ज्यादा
महत्वपूर्ण है वो आपको कितना ट्रैफिक देंगे और चयन किये गए एक्सपो का डिजिटल मार्केटिंग प्लान क्या है वो कैसे और कब तक करेंगे
आपका प्रमोशन ये जानना भी जरुरी होगा।


सबसे अच्छे ग्रुप्स कौन कौन से हैं जिसपे आप आसानी से विश्वास कर सकते हैं।

(1) CII (2) IITF अधिक जानकारी के लिए tradefairdates.com , eventseye.com पे होने वाले एक्सपो के बारे में जानकारी मिल जाएगी

लाइव वीडियो कांफ्रेंस / वाच पार्टी क्या है और ये कैसे मदद कर सकता है आपके बिज़नेस को

लाइव वीडियो कांफ्रेंस / वाच पार्टी क्या है और ये कैसे मदद कर सकता है आपके बिज़नेस को

ये एक शानदार तरीका है अपने कस्टमर्स को अपनी बात बताने का, उन्हें समझने का, उनसे रूबरू होने का लाइव वीडियो को हम कई तरीके से काम में ला सकते हैं और इसके कई फायदे भी हैं जैसे की -
- नए प्रोडक्ट या सर्विसेज (प्रोडक्ट लांच) लोगो तक आसानी से पंहुचा पाना - इसके लिए आप फेसबुक, यूट्यूब, ज़ूम या स्काइप की मदद से
कर सकते हैं या आसान भी है और कारगर भी। इसको बेहतर बनाने के लिए आपको कुछ जरुरी बातों का ध्यान रखना होगा - (१) प्रोडक्ट
का प्रेजेंटेशन अच्छा होना चाइये (२) वीडियो /आवाज / साउंड की क्वालिटी (गुणवत्ता) अच्छी होनी चाइये (३) प्रोड्कट का प्रदर्शन करने
वाले वयक्ति को पूरी जानकारी हो जो लोगो द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे सके (४) इसको कारगर बनाने के लिए आपको ईमेल
मार्केटिंग, व्हाट्सप्प, सोशल मीडिया के माधयम से अपने महजूदा कस्टमर्स को बुलाना और इस इवेंट में भाग लेने के लिए प्रेरित करना भी
बहुत जरुरी है।
- अपने कस्टमर्स / कर्मचारी से मीटिंग कर सकते हैं
- इसको प्रमोट कर सकते हैं सोशल मीडिया पे, अपने वेबसाइट पे।

हर वर्ग के कस्टमर्स को महतवपूर्ण बनाना

most important customer needs

क्या होता है जब कंपनी बहुत आगे निकल जाती है तो अपने पुराने या छोटे कस्टमर्स पे ध्यान देना छोड़ देती है पर इस समय जब उनकी जरुरत आपको सबसे ज्यादा है तो उनसे बात करे, फिर से एक अच्छा रिश्ता बनाये, नयी नयी चीजे साझा करें उनको बताये की वो हमारे बहुमूल्य ग्राहक हैं। वो आपके परिवार के जैसे हैं।

नए ऑफर्स / स्किम / मनी बैक / कैशबैक

ये चीजे करीब करीब सभी को आकर्षित करती है तो आपको इस टाइम में जो उनकी जरुरत है वो इन माधयम से पूरी कर सकते है। हमे पता है की अभी पूरी दुनिया अपने घरों में बैठी है तो उन्हें अपने रोज मर्रा की चीजे ही पूरी करनी है तो एक माध्यम बने उनकी जिंदगी का एक हिस्सा बने उनकी मदद करें। क्युकी जो आप अभी बनाएंगे मतलब जितना अच्छा और मजबूत रिश्ता आपका अभी बनेगा वो आपके कस्टमर पुरे जीवन भर के लिए बने रहेंगे

कर्मचारी (एम्प्लोयी) ये आपके रीढ़ की हड्डी के सामान हैं

इन दिनों हम सबने देखा है की किसी की जॉब छूट रही तो कुछ कंपनी निकाल रही है इसके दो पहलु हैं एक तो कंपनी के पास पैसे नहीं है देने के लिए दूसरी बात जब मार्किट में कोई काम नहीं है तो उन्हें पैसा कहाँ से देगी ? ये बात सच है पर सोचिये की आज जिन लोगो का काम धंदा छूट रहा है वो क्या खाएंगे उनके घर परिवार की मदद कौन करेगा। जो कंपनी अभी तो लोगो को निकाल दे रही है पर सोचिये जब इनकी जरुरत पड़ेगी तो क्या वो मिलेंगे - अगर में उस वर्ग की बात करू जो वर्कर वर्ग में हैं एक बड़े कंपनी के प्लांट में हजारो मजदूर काम करते हैं तब उस कंपनी का प्रोडक्ट बन पता है। पर जो लोग यहाँ से जा चुके हैं वो आएंगे वापिस फिर जब ये महामारी से छुटकारा मिलेगा तो काम करने वाले लोग नहीं मिलेंग। जो गरीब अपने गांव चला गया वो क्या अभी आएगा ? जितनी पीड़ा उन्हें सहनी पड़ रही है क्या वो उसी हिम्मत के साथ वापिस आएंगे? अगर कुछ वापिस आ भी गए तो क्या वो काफी होंगे आपके बिज़नेस को चलाने के लिए ?

क्या होगा मध्य वर्ग के लोगों का वो ना तो पैदल चल के गाँव जा पाएंगे, ना भिक मांग पाएंगे, कैसे भरेंगे वो लोन की EMI ? कैसे चलेगा उनका खाना पीना? क्या क्राइम , लूट नहीं बढ़ेगा?

रामचंद्र कह गए सिया से, ऐसा कलयुग आएग। हंस चुगेगा दाना दुनका, कव्वा मोती खायेगा।

कई ऐसी ही अनकही बातें हैं जो आपसे शेयर किया है अच्छा लगा और आप एग्री करते हो तो कमेंट जरूर करें

धन्यवाद !!

About the Author

Uncoverstory .

Uncover story about - Amazing Facts, News, Information, Review, Business, Technology, Idea, Health

Leave a Reply

Top Author

View More

Recent

Mindfulness

View More

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.